Skip to main content

मंदिर में जाने से पहले क्यों बजाते हैं घंटा या घंटी?

〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
मंदिर के द्वार पर और विशेष स्थानों पर घंटी या घंटे लगाने का प्रचलन प्राचीन काल से ही रहा है। लेकिन इस घंटे या घंटी लगाने का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व क्या है? कभी आपने सोचा कि यह किस कारण से लगाई जाती है?

घंटियां 4 प्रकार की होती हैं : 1. गरूड़ घंटी, 2. द्वार घंटी, 3. हाथ घंटी और 4. घंटा।

1. गरूड़ घंटी : गरूड़ घंटी छोटी-सी होती है जिसे एक हाथ से बजाया जा सकता है।

2. द्वार घंटी : यह द्वार पर लटकी होती है। यह बड़ी और छोटी दोनों ही आकार की होती है।

3. हाथ घंटी : पीतल की ठोस एक गोल प्लेट की तरह होती है जिसको लकड़ी के एक गद्दे से ठोककर बजाते हैं।

4. घंटा : यह बहुत बड़ा होता है। कम से कम 5 फुट लंबा और चौड़ा। इसको बजाने के बाद आवाज कई किलोमीटर तक चली जाती है।

मंदिर में घंटी लगाए जाने के पीछे न सिर्फ धार्मिक कारण है बल्कि वैज्ञानिक कारण भी इनकी आवाज को आधार देते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि जब घंटी बजाई जाती है तो वातावरण में कंपन पैदा होता है, जो वायुमंडल के कारण काफी दूर तक जाता है।

 इस कंपन का फायदा यह है कि इसके क्षेत्र में आने वाले सभी जीवाणु, विषाणु और सूक्ष्म जीव आदि नष्ट हो जाते हैं जिससे आसपास का वातावरण शुद्ध हो जाता है।

अत: जिन स्थानों पर घंटी बजने की आवाज नियमित आती है वहां का वातावरण हमेशा शुद्ध और पवित्र बना रहता है। इससे नकारात्मक शक्तियां हटती हैं। नकारात्मकता हटने से समृद्धि के द्वार खुलते हैं। 

पहला कारण घंटी बजाने से देवताओं के समक्ष आपकी हाजिरी लग जाती है। मान्यता अनुसार घंटी बजाने से मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियों में चेतना जागृत होती है जिसके बाद उनकी पूजा और आराधना अधिक फलदायक और प्रभावशाली बन जाती है।

दूसरा कारण यह कि घंटी की मनमोहक एवं कर्णप्रिय ध्वनि मन-मस्तिष्क को अध्यात्म भाव की ओर ले जाने का सामर्थ्य रखती है। मन घंटी की लय से जुड़कर शांति का अनुभव करता है। मंदिर में घंटी बजाने से मानव के कई जन्मों के पाप तक नष्ट हो जाते हैं। सुबह और शाम जब भी मंदिर में पूजा या आरती होती है तो एक लय और विशेष धुन के साथ घंटियां बजाई जाती हैं जिससे वहां मौजूद लोगों को शांति और दैवीय उपस्थिति की अनुभूति होती है।

तीसरा कारण यह कि जब सृष्टि का प्रारंभ हुआ, तब जो नाद (आवाज) गूंजी थी वही आवाज घंटी बजाने पर भी आती है। घंटी उसी नाद का प्रतीक है।

उल्लेखनीय है कि यही नाद 'ओंकार' के उच्चारण से भी जागृत होता है। कहीं-कहीं यह भी लिखित है कि जब प्रलय आएगा उस समय भी ऐसा ही नाद गूंजेगा। मंदिर के बाहर लगी घंटी या घंटे को काल का प्रतीक भी माना गया है।
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

'वाक्यांश के लिए एक शब्द' कोश* (282)

प्रभु में हो विश्वास *आस्तिक* न माने प्रभु वही *नास्तिक* कभी न पहले *अभूतपूर्व* शुभ कार्य का समय *मुहूर्त* आसमान में उड़ते *नभचर* पानी मे रहते हैं *जलचर* धरती पर रहते हैं *थलचर* जल-थल दोनों रहें *उभयचर* स्थिर रहे वही *स्थावर* रात में घूमे वही *निशाचर* कम बोले वो है *मितभाषी* मीठा बोले वो *मृदुभाषी* साहस जिसमें वही *साहसी* रण में मरता पाये *वीरगति* बेहद अच्छा होता *श्रेष्ठ* जितना चाहें वही *यथेष्ट* माने जो उपकार *कृतज्ञ* न माने उपकार *कृतघ्न* कभी न बूढ़ा होय *अजर* कभी मरे न वही *अमर* जिसमें रस हो वही *सरस* रस न हो तो है *नीरस* धीरज न हो वही *अधीर* सीमा न हो वही *असीम* धन न हो तो है *निर्धन* सब गुण *सर्वगुणसम्पन्न* साथ पढ़े वो है *सहपाठी* विद्या पाता है *विद्यार्थी* चिन्ता में डूबा है *चिन्तित* निश्चय न हो वही *अनिश्चित* कठिनाई से मिलता *दुर्लभ* आसानी से मिले *सुलभ* आँख के आगे है *प्रत्यक्ष* दिखे नहीं जो वो *अदृश्य* हिंसा करने वाला *हिंसक* रक्षा में रत है *अंगरक्षक* सच प्यारा वो *सत्यप्रिय* सबका प्रिय वो *सर्वप्रिय* सहन न हो वो *असहनीय* कह...

मानव शरीर से संबंधित संख्यात्मक तथ्य

1. वस्यक व्यक्तियों में अस्थियों की संख्या : → 206 2. खोपड़ी में अस्थियां : → 28 3. कशेरुकाओ की संख्या: →33 4. पसलियों की संख्या: →24 5. गर्दन में कशेरुकाएं : →7 6. श्वसन गति : →16 बार प्रति मिनिट 7. हृदय गति : →72 बार प्रति मिनिट 8. दंत सूत्र : → 2:1:2:3 9. रक्तदाव : →120/80 10. शरीर का तापमान : → 37 डीग्री 98.4 फ़ारेनहाइट 11. लाल रक्त कणिकाओं की आयु : → 120 दिन 12. श्वेत रक्त कणिकाओ की आयु : →1 से 3 दिन 13. चेहरे की अस्थियां: → 14 14. जत्रुक की संख्या :→2 15. हथेली की अस्थियां: → 14 16 पंजे की अस्थियां: → 5 17. ह्दय की दो धड़कनों के बीच का समय : → 0.8 से. 18. एक श्वास में खीची गई वायु : →500 मि.मी. 19. सुनने की क्षमता : →20 से १२० डेसीबल 20. कुल दांत : →32 21. दूध के दांतों की संख्या : → 20 22. अक्ल दाढ निकलने की आयु : → 17 से 25 वर्ष 23. शरीर में अमीनों अम्ल की संख्या : → 22 24. शरीर में तत्वों की संखया : → 24 25. शरीर में रक्त की मात्रा : → 5 से 6 लीटर (शरीर के भार का 7 प्रतिशत) 26. शरीर में पानी की मात्रा : → 70 प्रतिशत 27. रक्त का PH मान : ...

15 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1215 – इंग्लैंड के किंग जॉन ने मैग्नाकार्टा शांति समझौते को अपनी मंजूरी दी। 1381 – लंदन में अंग्रेजी किसान विद्रोह को कुचला गया। 1389 – कोसोवो के युद्ध में औटोमन (तुर्की) साम्राज्य ने सर्बिया को हराया। 1664 – अमेरिका में न्यू जर्सी की स्थापना हुई। 1667 – पहली बार इंसान का ब्‍लड ट्रांस्‍फ्यूजन डॉ Jean-Baptiste Denys ने किया। 1762 – आस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का चलन शुरू हुआ। 1785 – दुनिया की पहली हवाई दुर्घटना, बैलून से यात्रा कर रहे दो फ्रांसीसी नागरिकों की मौत। 1836 – अर्कांसस अमेरिका का 25वां राज्य बना। 1846 – संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन ने अमेरिका और कनाडा के बीच सीमा विवाद को लेकर एक संधि पर हस्ताक्षर किया। 1866 – प्रशिया ने ऑस्ट्रिया पर आक्रमण किया। 1896 – भूकंप के बाद आए सूनामी में जापान के सानरिकू तट पर करीब 22 हजार लोगों की मौत हो गई। 1908 – कलकत्ता शेयर बाजार की शुरुआत हुई। 1917 – ग्रेट ब्रिटेन ने 1916 के ईस्टर विद्रोह के दौरान कब्जाए गये सभी क्षेत्रों को छोड़ने का संकल्प लिया। 1947...