Skip to main content

'वाक्यांश के लिए एक शब्द' कोश* (282)

प्रभु में हो विश्वास *आस्तिक*
न माने प्रभु वही *नास्तिक*

कभी न पहले *अभूतपूर्व*
शुभ कार्य का समय *मुहूर्त*

आसमान में उड़ते *नभचर*
पानी मे रहते हैं *जलचर*

धरती पर रहते हैं *थलचर*
जल-थल दोनों रहें *उभयचर*

स्थिर रहे वही *स्थावर*
रात में घूमे वही *निशाचर*

कम बोले वो है *मितभाषी*
मीठा बोले वो *मृदुभाषी*

साहस जिसमें वही *साहसी*
रण में मरता पाये *वीरगति*

बेहद अच्छा होता *श्रेष्ठ*
जितना चाहें वही *यथेष्ट*

माने जो उपकार *कृतज्ञ*
न माने उपकार *कृतघ्न*

कभी न बूढ़ा होय *अजर*
कभी मरे न वही *अमर*

जिसमें रस हो वही *सरस*
रस न हो तो है *नीरस*

धीरज न हो वही *अधीर*
सीमा न हो वही *असीम*

धन न हो तो है *निर्धन*
सब गुण *सर्वगुणसम्पन्न*

साथ पढ़े वो है *सहपाठी*
विद्या पाता है *विद्यार्थी*

चिन्ता में डूबा है *चिन्तित*
निश्चय न हो वही *अनिश्चित*

कठिनाई से मिलता *दुर्लभ*
आसानी से मिले *सुलभ*

आँख के आगे है *प्रत्यक्ष*
दिखे नहीं जो वो *अदृश्य*

हिंसा करने वाला *हिंसक*
रक्षा में रत है *अंगरक्षक*

सच प्यारा वो *सत्यप्रिय*
सबका प्रिय वो *सर्वप्रिय*

सहन न हो वो *असहनीय*
कहा न जाये *अकथनीय*

आने वाला है *आगामी*
दिल की जाने *अंतर्यामी*

जिसका पता न हो *अज्ञात*
मात-पिता न वही *अनाथ*

बहुत कीमती वो *बहुमूल्य*
परे मूल्य से वही *अमूल्य*

नहीं हो संचय *अपरिग्रह*
सच का आग्रह *सत्याग्रह*

बेहद बारिश है *अतिवृष्टि*
कम बारिश है *अल्पवृष्टि*

नहीं हो बारिश *अनावृष्टि*
ज्ञानी स्त्री होती *विदुषी*

खुद की हत्या *आत्महत्या*
न माने आदेश *अवज्ञा*

भेद न पायें वही *अभेद्य*
कानून के विरुद्ध *अवैध*

दिल से हो जो वही *हार्दिक*
सब लोगों के लिए *सार्वजनिक*

जुड़ा देह से वो है *दैहिक*
प्रतिदिन होता वो है *दैनिक*

पंद्रह दिन में वही *पाक्षिक*
वर्ष में एक बार *वार्षिक*

एक बार माह में *मासिक*
हफ्ते में एक *साप्ताहिक*

जहाँ मिलें भू-गगन *क्षितिज*
निज नूतन रचना *मौलिक*

जिसमें श्रद्धा वह *श्रद्धालु*
दया हो जिसमें वही *दयालु*

अपना हित ही सोचे *स्वार्थी*
शरण चाहता वो *शरणार्थी*

नहीं सामने वही *परोक्ष*
जल्दी खुश वो *आशुतोष*

ऊँची इच्छा *महत्त्वाकाँक्षा*
शुभ कामना *शुभाकाँक्षा*

जिसको न हो डर वो *निर्भय*
मौत को जीते वो *मृत्युंजय*

सम दृष्टि रखता *समदर्शी*
दूर की सोचे *दूरदर्शी*

जीवन-भर *जीवनपर्यन्त*
फूलों का रस है *मकरन्द*

अच्छी किस्मत वो *खुशकिस्मत*
बुरे भाग्य वाला *बदकिस्मत*

मांस खाये वो *मांसाहारी*
सब कुछ खा ले *सर्वाहारी*

सिर्फ खाये फल *फलाहारी*
रहे दूध पर *दुग्धाहारी*

कम खाये वो *अल्पाहारी*
उसे ही कहते *मिताहारी*

सब्ज़ी फल ले *शाकाहारी*
चले शीघ्रता से *द्रुतगामी*

जल से घिरा स्थल है *द्वीप*
तीन ओर जल वो *प्रायद्वीप*

मार्ग हेतु भोजन *पाथेय*
जो पदार्थ पी सकते *पेय*

पशु-समान बर्ताव *पाशविक*
श्रम बदले धन *पारिश्रमिक*

लज्जा न हो वो *निर्लज्ज*
पर्दे के पीछे *नेपथ्य*

नहीं विकार हो *निर्विकार*
नहीं विवाद वो *निर्विवाद*

नहीं कोई बाधा *निर्बाध*
न हो निज हित वो *निःस्वार्थ*

जिसका पति जीवित वो *सधवा*
जिसका पति मर जाये *विधवा*

आग समंदर की *बड़वानल*
वन की अग्नि है *दावानल*

जिसकी कोई न इच्छा *निस्पृह*
अनुचित आग्रह बने *दुराग्रह*

कुछ न उगले भूमि *बंजर*
कृषि हो अच्छी भूमि *उर्वर*

चार पैर वाला *चौपाया*
गायों का निवास *गौशाला*

अच्छे कुल का व्यक्ति *कुलीन*
काम में डूबा वो *तल्लीन*

जहाँ ढलें सिक्के *टकसाल*
हड्डियों का ढाँचा *कंकाल*

गीत गाये जो वो है *गायक*
नायक का दुश्मन *खलनायक*

कई रूप धरे *बहुरूपिया*
दिन का कार्यक्रम है *दिनचर्या*

दो में निष्ठा *उभयनिष्ठ*
जिस पर चिह्न लगा *चिह्नित*

स्थान बदलने वाला *जंगम*
नदी जहाँ से निकले *उद्गम*

जैसा कोई न वो *अद्वितीय*
इन्द्रियाँ वश में रखे *जितेंद्रिय*

पति-पत्नी का जोड़ा *दम्पति*
कविता रचता होता है *कवि*

जिससे प्रेम वही *प्रेमास्पद*
मीठा बोले वही *प्रियंवद*

नीति के अनुकूल वो *नैतिक*
वेदों से संबंधित *वैदिक*

अच्छा पढ़ा-लिखा *सुशिक्षित*
नीचे रेखा वो *रेखांकित*

रखी अमानत वस्तु *धरोहर*
मन को हर ले वही *मनोहर*

मन की इच्छा *मनोकामना*
माँग किसी से वही *याचना*

चार भुजाएं वही *चतुर्भुज*
बिना गुणों का वो है *निर्गुण*

छोटा भाई होता *अनुज*
जिसकी पत्नी मरे *विधुर*

दिन के सपने *दिवास्वप्न*
दुश्मन नष्ट करे *शत्रुघ्न*

तीन नयन वाला *त्रिनेत्र*
बड़ा उम्र में वो है *ज्येष्ठ*

पका हुआ जो वो *परिपक्व*
छूने योग्य न हो *अस्पृश्य*

करे इलाज जो वही *चिकित्सक*
नहीं पढ़ा हो वो है *अनपढ़*

जो पढ़-लिख ले वही *साक्षर*
नहीं हो अक्षर-ज्ञान *निरक्षर*

कम जाने वो है *अल्पज्ञ*
नही ज्ञान कुछ वो है *अज्ञ*

ज्ञान विशेष रखे *विशेषज्ञ*
ताक़त-भर है *यथाशक्य*

मर्म समझता वो *मर्मज्ञ*
सब कुछ जाने वो *सर्वज्ञ*

बहुविध ज्ञान वही *बहुज्ञ*
अच्छा बेटा वही *सुपुत्र*

भक्त पिता का *पितृभक्त*
व्यर्थ करे व्यय *फिजूलखर्च*

कोई शुल्क न वो *निःशुल्क*
जल्द नष्ट हो *क्षणभंगुर*

सलाह दे वो *सलाहकार*
परहित कार्य *परोपकार*

दोपहर से पहले *पूर्वाह्न*
दोपहर के बाद *अपराह्न*

फेंकें जो हथियार *अस्त्र*
हाथ रहे हथियार *शस्त्र*

पंद्रह दिन का समय *पक्ष*
निपुण कार्य में वही *दक्ष*

मना मरीज को खाद्य *अपथ्य*
किसी भी गुट में नहीं *तटस्थ*

कमी अंग में वो *विकलांग*
बोले अधिक वही *वाचाल*

गलती पर दुःख *पश्चात्ताप*
गहराई न पता *अथाह*

ज्ञान की इच्छा वह *जिज्ञासु*
सहन करे जो वही *सहिष्णु*

चले मार्ग में वही *पथिक*
गिन न पायें वो *अगणित*

नहीं जानता वो *अनभिज्ञ*
गुरु से सीखे वो है *शिष्य*

बदले सदा *परिवर्तनशील*
बीता समय कहलाये *अतीत*

हाथ में न हथियार *निहत्था*
महान आत्मा वही *महात्मा*

साध सकें न वही *असाध्य*
सिद्ध कठिनता से *दुस्साध्य*

गीत रचे वो *गीतकार*
गुजर-बसर करना *निर्वाह*

रचना करता वही *रचयिता*
केवल पति में राग *पतिव्रता*

सबसे आगे रहे *अग्रणी*
कमर का गहना वही *करधनी*

टाल सकें न वो *अनिवार्य*
छोड़ सकें न *अपरिहार्य*

खबरें भेजे *संवाददाता*
जिसे ज्ञान हो वो है *ज्ञाता*

बड़ा भाई होता है *अग्रज*
संस्कार जिसमें वो *संस्कृत*

रोजी-रोटी-कार्य *आजीविका*
छोटी उँगली है *कनिष्ठिका*

छोटी उँगली निकट *अनामिका*
बीच वाली उँगली *मध्यमा*

दर्पण-जल-छाया *प्रतिबिम्ब*
कमल-सा मुख है *मुखारविंद*

बहुत समय रहे *चिरस्थाई*
जिस पर जिम्मा *उत्तरदायी*

बहुत काल जिये *चिरंजीवी*
काम हो लिखना वो *मसिजीवी*

अपने पथ को छोड़े *विचलित*
निज स्थान से हटे *विस्थापित*

छपा हुआ जो वो है *मुद्रित*
जैसा उचित वही *यथोचित*

कथा स्वयं की *आत्मकथा*
रीति पुरानी वही *प्रथा*

कहा जो ऊपर *उपर्युक्त*
लगा आरोप वही *अभियुक्त*

हो अभ्यास वही *अभ्यस्त*
देश में निष्ठा *देशभक्त*

सौ का संग्रह बने *शतक*
दस वर्षों को कहें *दशक*

राजा से संबंधित *शाही*
दांव लगाकर खेलें *बाजी*

नहीं ठौर वो *खानाबदोश*
नहीं दोष तो है *निर्दोष*

शिक्षा देने वाला *शिक्षक*
शासन करने वाला *शासक*

कीड़े मारे *कीटनाशक*
मार सके जो वो है *मारक*

करे भलाई *परोपकारी*
आज्ञा माने *आज्ञाकारी*

भरे न जल्दी घाव *नासूर*
बहुत दूर हो वही *सूदूर*

विश्वास-योग्य *विश्वासपात्र*
अच्छा ग्रहीता वही *सुपात्र*

कठिन रास्ता होता *दुर्गम*
ममता न हो वो है *निर्मम*

जिसके पार दिखे *पारदर्शी*
साथ काम करता *सहकर्मी*

जो रथ हाँके वही *सारथी*
खुद पर काबू वही *संयमी*

चक्र हाथ में वो *चक्रपाणि*
नयन हिरन से वो *मृगनयनी*

टकराकर ध्वनि लौटे *प्रतिध्वनि*
पेट की अग्नि है *जठराग्नि*

सच बोले वो *सत्यवादी*
सब जगह वो *सर्वव्यापी*

जो हित चाहे वही *हितैषी*
हित-अनहित पहचाने *विवेकी*

बढ़-चढ़ बात *अतिशयोक्ति*
शुद्ध-आचरण-रीति *संस्कृति*

खाल सर्प की बने *केंचुली*
खुद पर निर्भर *स्वावलंबी*

ख़र्च करे कम वो *मितव्ययी*
दया बहुत वो *दयानिधि*

शरण में आया वो *शरणागत*
हाथी हाँके वही *महावत*

चुप रह देखे *मूकदर्शक*
पथ दिखलाता *मार्गदर्शक*

काम में तत्पर वो है *कर्मठ*
गोद लिया बेटा है *दत्तक*

छूने से फैले *संक्रामक*
घूमे यात्री वही *पर्यटक*

जिसका कोई न अर्थ *निरर्थक*
जिसमें तीर रखें वो *तरकश*

दुःख, भय से पीड़ित *कातर*
घूम-घूमकर जिये *यायावर*

उत्तर न दे सके *निरुत्तर*
होगा नष्ट वही है *नश्वर*

हानि न जिससे वही *निरापद*
जिसे देखकर डरें *भयानक*

अनादि अनंत वही है *शाश्वत*
जिस पर झगड़ा *विवादास्पद*

सिर्फ रेत हो वही *मरुस्थल*
जिसकी उपमा न हो *अनुपम*

रहा सदा से वही *सनातन*
हँसी दिलाता नाटक *प्रहसन*

जन्म हो फिर से *पुनर्जन्म*
अंत नहीं हो वही *अनन्त*....

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

मानव शरीर से संबंधित संख्यात्मक तथ्य

1. वस्यक व्यक्तियों में अस्थियों की संख्या : → 206 2. खोपड़ी में अस्थियां : → 28 3. कशेरुकाओ की संख्या: →33 4. पसलियों की संख्या: →24 5. गर्दन में कशेरुकाएं : →7 6. श्वसन गति : →16 बार प्रति मिनिट 7. हृदय गति : →72 बार प्रति मिनिट 8. दंत सूत्र : → 2:1:2:3 9. रक्तदाव : →120/80 10. शरीर का तापमान : → 37 डीग्री 98.4 फ़ारेनहाइट 11. लाल रक्त कणिकाओं की आयु : → 120 दिन 12. श्वेत रक्त कणिकाओ की आयु : →1 से 3 दिन 13. चेहरे की अस्थियां: → 14 14. जत्रुक की संख्या :→2 15. हथेली की अस्थियां: → 14 16 पंजे की अस्थियां: → 5 17. ह्दय की दो धड़कनों के बीच का समय : → 0.8 से. 18. एक श्वास में खीची गई वायु : →500 मि.मी. 19. सुनने की क्षमता : →20 से १२० डेसीबल 20. कुल दांत : →32 21. दूध के दांतों की संख्या : → 20 22. अक्ल दाढ निकलने की आयु : → 17 से 25 वर्ष 23. शरीर में अमीनों अम्ल की संख्या : → 22 24. शरीर में तत्वों की संखया : → 24 25. शरीर में रक्त की मात्रा : → 5 से 6 लीटर (शरीर के भार का 7 प्रतिशत) 26. शरीर में पानी की मात्रा : → 70 प्रतिशत 27. रक्त का PH मान :

15 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1215 – इंग्लैंड के किंग जॉन ने मैग्नाकार्टा शांति समझौते को अपनी मंजूरी दी। 1381 – लंदन में अंग्रेजी किसान विद्रोह को कुचला गया। 1389 – कोसोवो के युद्ध में औटोमन (तुर्की) साम्राज्य ने सर्बिया को हराया। 1664 – अमेरिका में न्यू जर्सी की स्थापना हुई। 1667 – पहली बार इंसान का ब्‍लड ट्रांस्‍फ्यूजन डॉ Jean-Baptiste Denys ने किया। 1762 – आस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का चलन शुरू हुआ। 1785 – दुनिया की पहली हवाई दुर्घटना, बैलून से यात्रा कर रहे दो फ्रांसीसी नागरिकों की मौत। 1836 – अर्कांसस अमेरिका का 25वां राज्य बना। 1846 – संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन ने अमेरिका और कनाडा के बीच सीमा विवाद को लेकर एक संधि पर हस्ताक्षर किया। 1866 – प्रशिया ने ऑस्ट्रिया पर आक्रमण किया। 1896 – भूकंप के बाद आए सूनामी में जापान के सानरिकू तट पर करीब 22 हजार लोगों की मौत हो गई। 1908 – कलकत्ता शेयर बाजार की शुरुआत हुई। 1917 – ग्रेट ब्रिटेन ने 1916 के ईस्टर विद्रोह के दौरान कब्जाए गये सभी क्षेत्रों को छोड़ने का संकल्प लिया। 1947 – अखिल भारतीय कांग्रेस ने ब्रिटिश योजना के भारत विभाजन प्रस्ताव