Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मील के पत्थर

सड़क किनारे लगे मील के पत्थर अलग-अलग रंग के क्‍यों होते हैं?

जब भी आप किसी हाईवे पर जाते होंगे तो आपने देखा होगा की सड़क किनारे थोड़ी थोड़ी दूरी पर मील के पत्थर लगे होते हैं और अगर आपने गौर किया हो तो ये पत्थर जगह जगह पर अपना रंग बदल लेते हैं यानी ये पत्थर अलग अलग रंग के होते हैं। आपने कभी सोचा है की ऐसा क्यों होता है? शायद आपने इसके बारे में कभी अपने दिमाग पर ज्यादा जोर नहीं डाला होगा लेकिन आइये आज आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं। सड़क किनारे लगे ये मील के पत्थर हमें बताते हैं की हमारा गंतव्य स्थान हमसे कितनी दूरी पर है और आमतौर पर ये मील के पत्थर नारंगी, पीले, हरे, काले, नीले या सफेद रंग के होते हैं। आइये आपको बताते हैं मील के पत्थरों के इन रंगों का क्या मतलब होता है। पीले रंग वाले मील के पत्थर – सड़क किनारे कुछ मील के पत्थरों के ऊपर पीले रंग की पट्टी होती है और पीले रंग की पट्टी वाले मील के पत्थर नेशनल हाईवे यानी राष्ट्रीय राजमार्ग की निशानी होते हैं। तो अगली बार जब आपको सड़क किनारे पीले रंग की पट्टी वाले मील के पत्थर दिखाई दें तो समझ लीजियेगा आप नेशनल हाईवे पर चल रहे हैं। हरे रंग वाले मील के पत्थर – सड़क किनारे अगर आपको हरे रंगे की पट...