Skip to main content

Posts

Showing posts with the label why

अधिकतर छाते काले रंग के क्यों होते हैं?

चिलचिलाती धूप और बारिश से बचाव करने वाले छाते पहले सिर्फ काले रंग के ही हुआ करते थे लेकिन बदलते समय के साथ इसमें भी फैशन का प्रभाव दिखाई देने लगा और बाजार में बहुत से रंग और आकार के सुन्दर छाते आने लग गए जिन्हें बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की जरुरत के अनुसार बनाया जाने लगा। आज भले ही रंग-बिरंगी छतरियां खूबसूरत नज़र आती हैं लेकिन आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि काले रंग का छाता खरीदना आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में आज आपको बताते हैं कि छाते का काला रंग आपको कैसे फायदा पहुंचा सकता है और अधिकतर छाते काले रंग के क्यों होते हैं। काला रंग गर्मी को बहुत जल्दी अवशोषित कर लेता है और गर्मी को तेजी से उत्सर्जित भी कर देता है जबकि बाकी रंग ऐसा नहीं कर पाते हैं। बारिश के मौसम में काले रंग के छाते जल्दी सूख भी जाते हैं। काला रंग गर्मी को हर दिशा में फैला देता है इसलिए काला छाता अंदर से सिल्वर कलर का बनाया जाता है ताकि छाते के अंदर गर्मी का प्रवेश ना हो सके। ये सिल्वर कलर सिल्वर मिरर की तरह काम करता है और गर्म किरणों को वापिस छाते से बाहर भेज देता है। इतना ही नहीं, काल...