Skip to main content

15 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1215 – इंग्लैंड के किंग जॉन ने मैग्नाकार्टा शांति समझौते को अपनी मंजूरी दी।
1381 – लंदन में अंग्रेजी किसान विद्रोह को कुचला गया।
1389 – कोसोवो के युद्ध में औटोमन (तुर्की) साम्राज्य ने सर्बिया को हराया।
1664 – अमेरिका में न्यू जर्सी की स्थापना हुई।
1667 – पहली बार इंसान का ब्‍लड ट्रांस्‍फ्यूजन डॉ Jean-Baptiste Denys ने किया।
1762 – आस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का चलन शुरू हुआ।
1785 – दुनिया की पहली हवाई दुर्घटना, बैलून से यात्रा कर रहे दो फ्रांसीसी नागरिकों की मौत।
1836 – अर्कांसस अमेरिका का 25वां राज्य बना।
1846 – संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन ने अमेरिका और कनाडा के बीच सीमा विवाद को लेकर एक संधि पर हस्ताक्षर किया।
1866 – प्रशिया ने ऑस्ट्रिया पर आक्रमण किया।
1896 – भूकंप के बाद आए सूनामी में जापान के सानरिकू तट पर करीब 22 हजार लोगों की मौत हो गई।
1908 – कलकत्ता शेयर बाजार की शुरुआत हुई।
1917 – ग्रेट ब्रिटेन ने 1916 के ईस्टर विद्रोह के दौरान कब्जाए गये सभी क्षेत्रों को छोड़ने का संकल्प लिया।
1947 – अखिल भारतीय कांग्रेस ने ब्रिटिश योजना के भारत विभाजन प्रस्ताव को स्वीकार किया।
1954 – स्विट्जरलैंड के बासेल शहर में यूरोप के फुटबॉल संगठन UEFA (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन) का गठन हुआ।
1971 – ब्रिटेन की शिक्षा मंत्री मारग्रेट थैचर ने स्कूलों में मुफ्त दूध देने की योजना खत्म करने का प्रस्ताव रखा।
1977 – स्पेन में 1936 के बाद पहली बार स्वतंत्र चुनाव संपन्न हुये।
1982 – फाकलैंड में अर्जेंटीना की सेनाओं का ब्रिटिश सेना के समक्ष समर्पण

1988 – नासा ने स्‍पेस व्‍हेकिल S-213 लॉन्‍च किया।
1991 – दसवीं लोक सभा चुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल हुयी।
1994 - सं.रा. अमेरिका ने सल्फ़र डाईआक्साइड गैस के वायुमंडल में उत्सर्जन को कम कर अम्ल वर्षा रोकने हेतु 26 यूरोपीय देशों और कनाडा के बीच हुए समझौते में शामिल होने से इन्कार किया ।
1994 - इस्रायल और वैटीकन सिटी में राजनयिक संबंध स्थापित।
1997 - आठ मुस्लिम देशों द्वारा इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन।
1999 - लाकरबी पैन एम. विमान दुर्घटना के लिए लीबिया पर मुकदमा चलाये जाने की अमेरिकी अनुमति।
2001 - शंघाई -पांच शिखर सम्मेलन बीजिंग में सम्पन्न, शंघाई पांच अब शंघाई सहयोग संगठन बना, भारत व पाकिस्तान दोनों को सदस्यता न देने का निर्णय।
2002 - कनाडा के हैलीफ़ेक्स (नोवा स्कॉटिया) में जी-8 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक शुरू।
2004 - ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली।
2004 - पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की आत्मकथा 'माई लाइफ़' बेस्ट सेलर बनी।
2005 - जमैका के आसफा पावेल का एथेंस में 8.77 सेकेण्ड का समय लेकर 100 मीटर फर्राटा दौड़ में नया विश्व रिकार्ड।
2006 - भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया।
2008 - आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की अंतिम स्थिति देखी।

*15 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1884 - तारकनाथ दास - भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक थे।
1899 - देवी प्रसाद राय चौधरी- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार।
1912 - श्रीमन्नारायण अग्रवाल - प्रसिद्ध साहित्यकार और जमनालाल बजाज के जमाई थे।
1929 - सुरैया - प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका ।
1932 - ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर - भारत के मशहूर ध्रुपद गायक।
1937 - अण्णा हज़ारे - गांधीवादी विचारधारा पर चलने वाले एक समाजसेवक।
1950 – स्टील किंग के नाम से पहचान रखने वाले लक्ष्मी मित्तल भारतीय उद्योगपति ।

*15 जून को हुए निधन👉*

1878 - शिव दयाल साहब - दीक्षित हिन्दू संप्रदाय 'राधा स्वामी सत्संग' के संस्थापक।

*15 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

🔅World Awareness Day .

Comments

Popular posts from this blog

'वाक्यांश के लिए एक शब्द' कोश* (282)

प्रभु में हो विश्वास *आस्तिक* न माने प्रभु वही *नास्तिक* कभी न पहले *अभूतपूर्व* शुभ कार्य का समय *मुहूर्त* आसमान में उड़ते *नभचर* पानी मे रहते हैं *जलचर* धरती पर रहते हैं *थलचर* जल-थल दोनों रहें *उभयचर* स्थिर रहे वही *स्थावर* रात में घूमे वही *निशाचर* कम बोले वो है *मितभाषी* मीठा बोले वो *मृदुभाषी* साहस जिसमें वही *साहसी* रण में मरता पाये *वीरगति* बेहद अच्छा होता *श्रेष्ठ* जितना चाहें वही *यथेष्ट* माने जो उपकार *कृतज्ञ* न माने उपकार *कृतघ्न* कभी न बूढ़ा होय *अजर* कभी मरे न वही *अमर* जिसमें रस हो वही *सरस* रस न हो तो है *नीरस* धीरज न हो वही *अधीर* सीमा न हो वही *असीम* धन न हो तो है *निर्धन* सब गुण *सर्वगुणसम्पन्न* साथ पढ़े वो है *सहपाठी* विद्या पाता है *विद्यार्थी* चिन्ता में डूबा है *चिन्तित* निश्चय न हो वही *अनिश्चित* कठिनाई से मिलता *दुर्लभ* आसानी से मिले *सुलभ* आँख के आगे है *प्रत्यक्ष* दिखे नहीं जो वो *अदृश्य* हिंसा करने वाला *हिंसक* रक्षा में रत है *अंगरक्षक* सच प्यारा वो *सत्यप्रिय* सबका प्रिय वो *सर्वप्रिय* सहन न हो वो *असहनीय* कह

मानव शरीर से संबंधित संख्यात्मक तथ्य

1. वस्यक व्यक्तियों में अस्थियों की संख्या : → 206 2. खोपड़ी में अस्थियां : → 28 3. कशेरुकाओ की संख्या: →33 4. पसलियों की संख्या: →24 5. गर्दन में कशेरुकाएं : →7 6. श्वसन गति : →16 बार प्रति मिनिट 7. हृदय गति : →72 बार प्रति मिनिट 8. दंत सूत्र : → 2:1:2:3 9. रक्तदाव : →120/80 10. शरीर का तापमान : → 37 डीग्री 98.4 फ़ारेनहाइट 11. लाल रक्त कणिकाओं की आयु : → 120 दिन 12. श्वेत रक्त कणिकाओ की आयु : →1 से 3 दिन 13. चेहरे की अस्थियां: → 14 14. जत्रुक की संख्या :→2 15. हथेली की अस्थियां: → 14 16 पंजे की अस्थियां: → 5 17. ह्दय की दो धड़कनों के बीच का समय : → 0.8 से. 18. एक श्वास में खीची गई वायु : →500 मि.मी. 19. सुनने की क्षमता : →20 से १२० डेसीबल 20. कुल दांत : →32 21. दूध के दांतों की संख्या : → 20 22. अक्ल दाढ निकलने की आयु : → 17 से 25 वर्ष 23. शरीर में अमीनों अम्ल की संख्या : → 22 24. शरीर में तत्वों की संखया : → 24 25. शरीर में रक्त की मात्रा : → 5 से 6 लीटर (शरीर के भार का 7 प्रतिशत) 26. शरीर में पानी की मात्रा : → 70 प्रतिशत 27. रक्त का PH मान :