Skip to main content

सड़क किनारे लगे मील के पत्थर अलग-अलग रंग के क्‍यों होते हैं?

जब भी आप किसी हाईवे पर जाते होंगे तो आपने देखा होगा की सड़क किनारे थोड़ी थोड़ी दूरी पर मील के पत्थर लगे होते हैं और अगर आपने गौर किया हो तो ये पत्थर जगह जगह पर अपना रंग बदल लेते हैं यानी ये पत्थर अलग अलग रंग के होते हैं।
आपने कभी सोचा है की ऐसा क्यों होता है? शायद आपने इसके बारे में कभी अपने दिमाग पर ज्यादा जोर नहीं डाला होगा लेकिन आइये आज आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं।
सड़क किनारे लगे ये मील के पत्थर हमें बताते हैं की हमारा गंतव्य स्थान हमसे कितनी दूरी पर है और आमतौर पर ये मील के पत्थर नारंगी, पीले, हरे, काले, नीले या सफेद रंग के होते हैं। आइये आपको बताते हैं मील के पत्थरों के इन रंगों का क्या मतलब होता है।

पीले रंग वाले मील के पत्थर – सड़क किनारे कुछ मील के पत्थरों के ऊपर पीले रंग की पट्टी होती है और पीले रंग की पट्टी वाले मील के पत्थर नेशनल हाईवे यानी राष्ट्रीय राजमार्ग की निशानी होते हैं। तो अगली बार जब आपको सड़क किनारे पीले रंग की पट्टी वाले मील के पत्थर दिखाई दें तो समझ लीजियेगा आप नेशनल हाईवे पर चल रहे हैं।

हरे रंग वाले मील के पत्थर – सड़क किनारे अगर आपको हरे रंगे की पट्टी वाले मील के पत्थर दिखाई दें तो समझ लीजियेगा की आप स्टेट हाईवे यानी राज्य राजमार्ग पर चल रहे हैं। राज्य राजमार्गों का निर्माण राज्य सरकार द्वारा किया जाता है और मील के पत्थरों पर हरे रंग की पट्टी इस बात की निशानी है की ये स्टेट हाईवे है।

काले, नीले या सफेद रंग वाले मील के पत्थर –
सड़क किनारे काले, नीले या सफेद रंग की पट्टी वाले मील के पत्थरों का मतलब है की आप किसी बड़े शहर की सड़क पर चल रहे हैं। इन सड़कों का निर्माण उसी शहर के प्रशासन द्वारा किया जाता है।

नारंगी रंग वाले मील के पत्थर – जब भी आप किसी गांव की सड़क पर चल रहे होंगे तो आपको सड़क किनारे ऐसे मील के पत्थर दिखाई देंगे जिनके ऊपर नारंगी रंग की पट्टी होगी। गांव की इन सड़कों के मील के पत्थरों का नारंगी रंग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना रोड की निशानी होती है।

तो अब आप जान चुके हैं की मील के पत्थरों का रंग अलग अलग क्यों होता है और इन रंगों का क्या मतलब होता है। तो अगली बार आप इन रंगों को देखकर पता लगा सकते हैं की आप कौनसे हाईवे पर चल रहे हैं।

उम्मीद है वंश पाठक के ब्लॉग पर ये जानकारी आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी। ऐसी ही पोस्ट देखने के लिए ब्लॉग को सब्सक्राइब करें।

Comments

Popular posts from this blog

'वाक्यांश के लिए एक शब्द' कोश* (282)

प्रभु में हो विश्वास *आस्तिक* न माने प्रभु वही *नास्तिक* कभी न पहले *अभूतपूर्व* शुभ कार्य का समय *मुहूर्त* आसमान में उड़ते *नभचर* पानी मे रहते हैं *जलचर* धरती पर रहते हैं *थलचर* जल-थल दोनों रहें *उभयचर* स्थिर रहे वही *स्थावर* रात में घूमे वही *निशाचर* कम बोले वो है *मितभाषी* मीठा बोले वो *मृदुभाषी* साहस जिसमें वही *साहसी* रण में मरता पाये *वीरगति* बेहद अच्छा होता *श्रेष्ठ* जितना चाहें वही *यथेष्ट* माने जो उपकार *कृतज्ञ* न माने उपकार *कृतघ्न* कभी न बूढ़ा होय *अजर* कभी मरे न वही *अमर* जिसमें रस हो वही *सरस* रस न हो तो है *नीरस* धीरज न हो वही *अधीर* सीमा न हो वही *असीम* धन न हो तो है *निर्धन* सब गुण *सर्वगुणसम्पन्न* साथ पढ़े वो है *सहपाठी* विद्या पाता है *विद्यार्थी* चिन्ता में डूबा है *चिन्तित* निश्चय न हो वही *अनिश्चित* कठिनाई से मिलता *दुर्लभ* आसानी से मिले *सुलभ* आँख के आगे है *प्रत्यक्ष* दिखे नहीं जो वो *अदृश्य* हिंसा करने वाला *हिंसक* रक्षा में रत है *अंगरक्षक* सच प्यारा वो *सत्यप्रिय* सबका प्रिय वो *सर्वप्रिय* सहन न हो वो *असहनीय* कह...

मानव शरीर से संबंधित संख्यात्मक तथ्य

1. वस्यक व्यक्तियों में अस्थियों की संख्या : → 206 2. खोपड़ी में अस्थियां : → 28 3. कशेरुकाओ की संख्या: →33 4. पसलियों की संख्या: →24 5. गर्दन में कशेरुकाएं : →7 6. श्वसन गति : →16 बार प्रति मिनिट 7. हृदय गति : →72 बार प्रति मिनिट 8. दंत सूत्र : → 2:1:2:3 9. रक्तदाव : →120/80 10. शरीर का तापमान : → 37 डीग्री 98.4 फ़ारेनहाइट 11. लाल रक्त कणिकाओं की आयु : → 120 दिन 12. श्वेत रक्त कणिकाओ की आयु : →1 से 3 दिन 13. चेहरे की अस्थियां: → 14 14. जत्रुक की संख्या :→2 15. हथेली की अस्थियां: → 14 16 पंजे की अस्थियां: → 5 17. ह्दय की दो धड़कनों के बीच का समय : → 0.8 से. 18. एक श्वास में खीची गई वायु : →500 मि.मी. 19. सुनने की क्षमता : →20 से १२० डेसीबल 20. कुल दांत : →32 21. दूध के दांतों की संख्या : → 20 22. अक्ल दाढ निकलने की आयु : → 17 से 25 वर्ष 23. शरीर में अमीनों अम्ल की संख्या : → 22 24. शरीर में तत्वों की संखया : → 24 25. शरीर में रक्त की मात्रा : → 5 से 6 लीटर (शरीर के भार का 7 प्रतिशत) 26. शरीर में पानी की मात्रा : → 70 प्रतिशत 27. रक्त का PH मान : ...

15 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1215 – इंग्लैंड के किंग जॉन ने मैग्नाकार्टा शांति समझौते को अपनी मंजूरी दी। 1381 – लंदन में अंग्रेजी किसान विद्रोह को कुचला गया। 1389 – कोसोवो के युद्ध में औटोमन (तुर्की) साम्राज्य ने सर्बिया को हराया। 1664 – अमेरिका में न्यू जर्सी की स्थापना हुई। 1667 – पहली बार इंसान का ब्‍लड ट्रांस्‍फ्यूजन डॉ Jean-Baptiste Denys ने किया। 1762 – आस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का चलन शुरू हुआ। 1785 – दुनिया की पहली हवाई दुर्घटना, बैलून से यात्रा कर रहे दो फ्रांसीसी नागरिकों की मौत। 1836 – अर्कांसस अमेरिका का 25वां राज्य बना। 1846 – संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन ने अमेरिका और कनाडा के बीच सीमा विवाद को लेकर एक संधि पर हस्ताक्षर किया। 1866 – प्रशिया ने ऑस्ट्रिया पर आक्रमण किया। 1896 – भूकंप के बाद आए सूनामी में जापान के सानरिकू तट पर करीब 22 हजार लोगों की मौत हो गई। 1908 – कलकत्ता शेयर बाजार की शुरुआत हुई। 1917 – ग्रेट ब्रिटेन ने 1916 के ईस्टर विद्रोह के दौरान कब्जाए गये सभी क्षेत्रों को छोड़ने का संकल्प लिया। 1947...