Skip to main content

Success Steps

आजकी *प्रकाशवाणी* आपके सपनों को सच बनाने के लिए
डेविड जे. श्वार्ट्ज़ की बुक *The Magic of Thinking Big* से ली गयी है..
चलिए अपने दीमाग को एक के बाद एक गियर लगाते हैं..
१. पहले इस बात की साफ तस्वीर बना लें कि आप कहाँ पहुँचना चाहते हैं। आज से दस साल बाद आप कैसे होना चाहेंगे, इस बात की कल्पना कर लें।

२. अपने 10 साल के प्लान लिख लें। आपका जीवन इतना महत्वपूर्ण है कि इसे किस्मत के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। आप अपने काम-धंधे, अपने घर और सामाजिकता में जो हासिल करना चाहते हों, उसे कागज पर लिख लें।

३. अपनी इच्छाओं के आगे समर्पण कर दें। ज्यादा उर्जा हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें और जीने का असली आनन्द लें।

४. अपने प्रमुख लक्ष्य को आटोमेटिक पायलट बना दें। जब आपका लक्ष्य आप पर हावी हो जाएगा, तो आप पाएँगे कि आप अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए सही फैसले कर रहे हैं।

५. अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए एक बार में एक कदम बढ़ाएँ। आप जो भी काम करें, चाहे वह कितना ही छोटा क्यों न दिखे, उसे अपने लक्ष्य की तरफ एक कदम मानें।

६. 30 दिनों के लक्ष्य बनाते रहें। दिन-प्रतिदिन के प्रयास का परिणाम अच्छा होता है।

७. वैकल्पिक रास्ते तय करें। वैकल्पिक रास्ते का मतलब सिर्फ दूसरा रास्ता चुनना होता है। इसका यह मतलब नहीं होता कि आपने अपने लक्ष्य को बदला है, आपने तो सिर्फ अपना रास्ता बदला है।

८. अपने आपमें निवेश करें। ऐसी चीजें खरीदें जिनसे आपकी मानसिक योग्यता और शक्ति बढ़े। शिक्षा में निवेश करें। विचारशील सामग्री में निवेश करें।

और आखिरी आप अपनी सफलता की राह में जिसे सफल बनाना चाहते हों अपने *बच्चों को, मित्रों को* यह लेख उन तक पहुँचाए। लोगों को सफल करने में योगदान दें। आपने इसे पूरा पढ़ा तो आप इसको अमल भी करेंगे। 
धन्यवाद, 
  *अब काम पर जुट जाए।*

Comments

Popular posts from this blog

'वाक्यांश के लिए एक शब्द' कोश* (282)

प्रभु में हो विश्वास *आस्तिक* न माने प्रभु वही *नास्तिक* कभी न पहले *अभूतपूर्व* शुभ कार्य का समय *मुहूर्त* आसमान में उड़ते *नभचर* पानी मे रहते हैं *जलचर* धरती पर रहते हैं *थलचर* जल-थल दोनों रहें *उभयचर* स्थिर रहे वही *स्थावर* रात में घूमे वही *निशाचर* कम बोले वो है *मितभाषी* मीठा बोले वो *मृदुभाषी* साहस जिसमें वही *साहसी* रण में मरता पाये *वीरगति* बेहद अच्छा होता *श्रेष्ठ* जितना चाहें वही *यथेष्ट* माने जो उपकार *कृतज्ञ* न माने उपकार *कृतघ्न* कभी न बूढ़ा होय *अजर* कभी मरे न वही *अमर* जिसमें रस हो वही *सरस* रस न हो तो है *नीरस* धीरज न हो वही *अधीर* सीमा न हो वही *असीम* धन न हो तो है *निर्धन* सब गुण *सर्वगुणसम्पन्न* साथ पढ़े वो है *सहपाठी* विद्या पाता है *विद्यार्थी* चिन्ता में डूबा है *चिन्तित* निश्चय न हो वही *अनिश्चित* कठिनाई से मिलता *दुर्लभ* आसानी से मिले *सुलभ* आँख के आगे है *प्रत्यक्ष* दिखे नहीं जो वो *अदृश्य* हिंसा करने वाला *हिंसक* रक्षा में रत है *अंगरक्षक* सच प्यारा वो *सत्यप्रिय* सबका प्रिय वो *सर्वप्रिय* सहन न हो वो *असहनीय* कह

मानव शरीर से संबंधित संख्यात्मक तथ्य

1. वस्यक व्यक्तियों में अस्थियों की संख्या : → 206 2. खोपड़ी में अस्थियां : → 28 3. कशेरुकाओ की संख्या: →33 4. पसलियों की संख्या: →24 5. गर्दन में कशेरुकाएं : →7 6. श्वसन गति : →16 बार प्रति मिनिट 7. हृदय गति : →72 बार प्रति मिनिट 8. दंत सूत्र : → 2:1:2:3 9. रक्तदाव : →120/80 10. शरीर का तापमान : → 37 डीग्री 98.4 फ़ारेनहाइट 11. लाल रक्त कणिकाओं की आयु : → 120 दिन 12. श्वेत रक्त कणिकाओ की आयु : →1 से 3 दिन 13. चेहरे की अस्थियां: → 14 14. जत्रुक की संख्या :→2 15. हथेली की अस्थियां: → 14 16 पंजे की अस्थियां: → 5 17. ह्दय की दो धड़कनों के बीच का समय : → 0.8 से. 18. एक श्वास में खीची गई वायु : →500 मि.मी. 19. सुनने की क्षमता : →20 से १२० डेसीबल 20. कुल दांत : →32 21. दूध के दांतों की संख्या : → 20 22. अक्ल दाढ निकलने की आयु : → 17 से 25 वर्ष 23. शरीर में अमीनों अम्ल की संख्या : → 22 24. शरीर में तत्वों की संखया : → 24 25. शरीर में रक्त की मात्रा : → 5 से 6 लीटर (शरीर के भार का 7 प्रतिशत) 26. शरीर में पानी की मात्रा : → 70 प्रतिशत 27. रक्त का PH मान :

15 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1215 – इंग्लैंड के किंग जॉन ने मैग्नाकार्टा शांति समझौते को अपनी मंजूरी दी। 1381 – लंदन में अंग्रेजी किसान विद्रोह को कुचला गया। 1389 – कोसोवो के युद्ध में औटोमन (तुर्की) साम्राज्य ने सर्बिया को हराया। 1664 – अमेरिका में न्यू जर्सी की स्थापना हुई। 1667 – पहली बार इंसान का ब्‍लड ट्रांस्‍फ्यूजन डॉ Jean-Baptiste Denys ने किया। 1762 – आस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का चलन शुरू हुआ। 1785 – दुनिया की पहली हवाई दुर्घटना, बैलून से यात्रा कर रहे दो फ्रांसीसी नागरिकों की मौत। 1836 – अर्कांसस अमेरिका का 25वां राज्य बना। 1846 – संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन ने अमेरिका और कनाडा के बीच सीमा विवाद को लेकर एक संधि पर हस्ताक्षर किया। 1866 – प्रशिया ने ऑस्ट्रिया पर आक्रमण किया। 1896 – भूकंप के बाद आए सूनामी में जापान के सानरिकू तट पर करीब 22 हजार लोगों की मौत हो गई। 1908 – कलकत्ता शेयर बाजार की शुरुआत हुई। 1917 – ग्रेट ब्रिटेन ने 1916 के ईस्टर विद्रोह के दौरान कब्जाए गये सभी क्षेत्रों को छोड़ने का संकल्प लिया। 1947 – अखिल भारतीय कांग्रेस ने ब्रिटिश योजना के भारत विभाजन प्रस्ताव